रुद्रपुर में भाजपा पार्षद के पुत्र की गुंडागर्दी! सरेआम युवती से छेड़छाड़ – कपड़े फाडे , विरोध करने पर परिवार के साथ भी मारपीट

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर भाजपा पार्षद के पुत्र और साथियों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए कपड़े भी फाड़ दिए। यही नहीं शोर होने पर भाई, पिता और मां पहुंची तो उनसे भी मारपीट की गई। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।

बाद वह घर पर थी। उसका भाई नहाने गया हुआ था। मां पड़ोस में होली मिलने गई हुई थी और उसके पिता भी कहीं बाहर थे। इसी बीच पार्षद पुत्र अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया। इस दौरान उन्होंने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपित अभद्रता पर उतर आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। यह देख उसका भाई ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

इसी बीच उसके मां और पिता भी घर आ गए। जिस पर आरोपितों ने उसकी मां और पिता पर भी ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बीच बचाव किया। जिसके बाद हमलावर देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित पक्ष ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में 'चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी' का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रम्पुरा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर चबाया; डाडल गांव में चार भालुओं की चहलकदमी से फैली दहशत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad