विधायक उमेश कुमार और कुंवर प्रणव सिंह की जंग में टिकैत की एंट्री से मचा हड़कंप,भारी सँख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुँचे मौके पर

Tikait's entry created a stir in the fight between Umesh Kumar and Kunwar Pranav Singh, officers reached the spot with a large number of police forces.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर राकेश टिकैत के आने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे. विधायक के आवास पर चारों तरफ बेरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया. दरअसल, राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की पेशकश की थी.

यह भी पढ़ें 👉  वृंदावन में दर्दनाक हादसा: जुगल घाट पर यमुना में डूबे अग्निवीर हर्ष बिष्ट का शव बरामद, परिवार में छाया मातम

बताते चलें खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया. जिसमें उम्होंने दोनों के बीच सुलह कराने की पेशकश की थी. इसी के चलते ही शनिवार दोपहर को राकेश टिकैत के पहले मंगलौर गुड मंडी और वहां से विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर आने की जानकारी पुलिस को मिल गई. इस सूचना से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया.

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल

जिसके बाद आनन-फानन में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस टीम के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमारके कैम्प कार्यालय पहुंचे. पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया. हालांकि, राकेश टिकैत वहां नहीं पहुंचे. जानकारी मिली है कि राकेश टिकैत हरिद्वार में डाम कोठी गए हैं. फिलहाल पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की हुई है. जिससे कोई भी अज्ञात व्यक्ति वहां से न निकल सके.

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा: अवैध संबंधों और धमकियों से तंग आकर पति ने पत्नी संग मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad