रुमाल में बांधे थे जेवर, घर जाके देखा तो निकले गुटखे के पैकेट; बातों में उलझाकर ठगे सोने के आभूषण

खबर शेयर करें -

सोनीपत : शहर में पुरानी अनाज मंडी की बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उससे आभूषण ठग लिए गए। वह मुख्य बाजार में खरीददारी करने गए थे। ठगों में एक महिला और दो युवक थे।

आरोपितों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं और उनके चेहरे नजर आ रहे हैं। शहर थाना गोहाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानें पूरा मामला

पुरानी अनाज मंडी में रहने वाली सुमित्रा शुक्रवार को अपने पोते के साथ मुख्य बाजार में सामान खरीदने गई थीं। एक दुकान से निकलने पर सुमित्रा को तीन ठग मिले, जिनमें एक अधेड़ महिला और दो युवक थे। ठगों ने उनको बातों में उलझा लिया। सुमित्रा को झांसे में ले लिया और इधर-उधर गलियों में घुमाते रहे। पोता उसे घर चलने के लिए कहता तो बोल देती थोड़ी देर में चलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

ठगों ने उसके हाथों से सोने की अंगूठी और कानों से सोने की बालियां उतरवा लीं। ये आभूषण लगभग चार ताेले के थे। ठगों ने महिला के सामने आभूषणों को एक रुमाल में बांधकर उसे दे दिया। वे महिला को ड्रेन आठ के पास छोडक़र भाग गए। जब वे घर पहुंची तो उनके बेटे संदीप ने रूमाल को खोला तो उसमें पान पराग के गुटखे के पैकेट निकले। स्वजन मौके पर भी गए लेकिन वहां किसी ने कुछ जानकारी नहीं दी। मुख्य बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। ठग सुमित्रा और उसके पोते के साथ चलते नजर आ रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें