
राजू अनेजा,रुद्रपुर। स्मैक तस्कर को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर फरार हुए एक ही परिवार के नौ आरोपितों पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। गिरफ्तारी से बचते फिर रहे इन पत्थरबाज़ों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद कोर्ट ने धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी कर दी है। साफ संदेश है—अब भी सामने नहीं आए तो अगला कदम कुर्की होगा।
स्मैक पकड़ने गई टीम पर बरसे पत्थर
एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सुभाष कॉलोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए।
मौके से पुलिस ने 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार किया, लेकिन उसके देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना फरार हो गए।
शरण देने वाला भी पहुंचा जेल
पुलिस ने आरोपितों को पनाह देने के आरोप में रामपुर जनपद के थाना अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा निवासी फरजनद अली उर्फ नन्हे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बावजूद नौ आरोपित गिरफ्त से बाहर हैं।
82 की कार्रवाई, अब कुर्की की तैयारी
लगातार दबिश के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया और फिर कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया। कोर्ट ने धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी कर दी है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट कहा है कि आरोपितों की तलाश जारी है। यदि वे जल्द गिरफ्तारी नहीं देते या सरेंडर नहीं करते तो उनके घर की कुर्की की जाएगी।
संदेश साफ — खाकी पर हमला बर्दाश्त नहीं
स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करने गई टीम पर हमला केवल कानून नहीं, व्यवस्था को चुनौती है। अब पुलिस का रुख साफ है—या तो आरोपी सामने आएं, या फिर घर पर ताला और सामान होगा जब्त।
खाकी को ललकारने की कीमत अब चुकानी पड़ेगी।
ताजा खबर
- उत्तराखंड : नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, आरोपी मांस कारोबारी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: बारिश के बाद बढ़ी उमस, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’
- रानीखेत में दिनदहाड़े युवती पर गुलदार का जानलेवा हमला: गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, कुंवाली क्षेत्र में दहशत
- अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 5 रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त, निदेशक राजपाल लेघा की सख्त कार्रवाई
- खबर का असर: द्रोणासागर के खतरनाक पेड़ को काटने के आदेश ! हिमालय प्रहरी की मुहिम रंग लाई KDF की मांग पर जागा प्रशासन
- रुद्रपुर: स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- रुद्रपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
- बरेली रोड: ग्राम प्रधान की गौशाला में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- मोबाइल गेम खेलने पर माँ की डांट से नाराज़ छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग, सोमवार सुबह बरामद हुआ शव
- सैलानियों से गुलजार सरोवर नगरी: नैनीताल में खत्म हुई ‘ऑफ सीजन’ की धारणा, वीकेंड पर पहुंचे 16 हजार से अधिक पर्यटक

