लालकुआं नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लालकुआं में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासद, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

स्वच्छता और विकास पर जोर

चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सभी देशवासियों और नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह अभियान सफल हो पाएगा। वहीं, अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने भी नगरवासियों से लालकुआं को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

देशभक्ति कार्यक्रम और सम्मान समारोह

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगर पंचायत ने बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पाण्डे, दीपा हेमंत पाण्डे सहित नगर पंचायत का पूरा स्टाफ और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें