लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने प्रशासनिक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर दुग्ध संघ के स्टाफ और स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 1 अगस्त से लागू होगा 'नो-हॉर्न जोन': मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

‘आंचल ब्रांड’ को सशक्त बनाने का आह्वान

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और विशेष रूप से दुग्ध उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ‘आंचल ब्रांड’ एक विश्वसनीय ब्रांड है और इसके उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग कर उत्तराखंड को एक मजबूत राज्य बनाने में मदद करें।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि ३१ जुलाई तक बढ़ी: शुरू हुआ नया रोजगारपरक पाठ्यक्रम 'बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज'

इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा रेंज में वन विभाग की तस्करों से मुठभेड़, पिकअप और बाइक छोड़ फरार हुए आरोपी; ५० हजार की सागौन लकड़ी बरामद
Ad