सेंचुरी मिल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीईओ अजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें -

लालकुआं: जनपद के लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


देश की समृद्धि और सुरक्षा पर जोर

अपने संबोधन में सीईओ अजय गुप्ता ने कहा कि देश की समृद्धि, प्रगति और अखंडता के लिए त्याग, समर्पण, एकता और कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के विकास से बाहरी ताकतें परेशान हैं, इसलिए सभी देशवासियों को सजग और सतर्क रहकर देश को सुरक्षित रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राष्ट्र निर्माण में उद्योगों का योगदान

अजय गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदित्य बिड़ला समूह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समूह आज भी राष्ट्र निर्माण में लगातार अपनी भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने मिल के कर्मचारियों को संदेश दिया कि ईमानदारी और समर्पण से काम करके ही हम राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें