इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के रह चुके जज बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन ने तेलंगाना से आने वाले पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। इस नाम की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष के सभी दलों से बातचीत के बाद की।


 

सरकार के साथ नहीं बनी सहमति

 

सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उपराष्ट्रपति पद पर आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद विपक्ष ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बना उपद्रव का अखाड़ा: जगदंबा नगर में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 5 घायल, कई दुकानों में तोड़फोड़

 

कौन हैं उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी?

 

1946 में जन्मे बी. सुदर्शन रेड्डी 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रहे हैं। वह 1993 में आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त जज बने और 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 2013 में उन्हें गोवा का लोकायुक्त भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 

चयन का राजनीतिक महत्व

 

इंडिया गठबंधन द्वारा सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाने के पीछे एक रणनीतिक वजह है। बीजेपी ने तमिलनाडु से अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जिसे दक्षिण की राजनीति को साधने के तौर पर देखा जा रहा है। इसके जवाब में कांग्रेस ने तेलंगाना से रेड्डी को आगे किया है।

इसके अलावा, सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना में जातिगत सर्वे टीम के मुखिया थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना का मुद्दा उठा रहे हैं, और रेड्डी को उम्मीदवार बनाकर पार्टी इस अभियान को और मजबूती देना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad