राजू अनेजा,काशीपुर । महानगर कांग्रेस जिला कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि इंदिरा गांधी का त्याग और बलिदान भारत के अमर इतिहास में दर्ज है। वही सरदार पटेल के द्वारा देश की आजादी के बाद जिस तरह से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया गया, दुनिया के इतिहास में कहीं और नहीं दिखाई देता। आज हम सबको उनके बताएं पर मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है ।वही एआईसीसी सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि इंदिरा और पटेल कल और आज भी इस देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन दोनों ही महान नेताओं का समर्पण देश को मजबूती प्रदान रहेगा। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा_पटेल अमर रहे कि जोरदार नारेबाजी कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, अकरम बेग,अब्दुल समद ,इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, सुरेंद्र वाटला, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी,अनिल सिंह,राशिद फारूकी, महेंद्र बेदी,शाह आलम, परम सिद्धू, सरीम सैफी, सादन इकबाल, डॉक्टर आरिफ, अक्षत मिड्ढा, नजमी अंसारी, अनीस अंसारी ,शरद पंत, इदरीस अंसारी, रियासत हुसैन, साबिर हुसैन, राकेश भगत, कलुआ महावीर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, राकेश भगत, मोहम्मद सेफ, संजय अरोड़ा, कलुआ महागीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: फतेहपुर की भाखड़ा नदी में मिली सैकड़ों मरी हुई मुर्गियां; बर्ड फ्लू और संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत
- काशीपुर को गंदगी के हवाले करने वालों पर दीपक बाली का महाप्रहार, पार्षदों ने भी संभाला मोर्चा; अब ठेका निरस्त कर नए ठेके की तैयारी!
- लालकुआं: मोटाहल्दू बाइपास पर बिजली के पोल से टकराई बाइक; हादसे में अल्मोड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- खटीमा: 20 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या; दोस्त ने वारदात के बाद गटर में छिपाया शव, 600 रुपये और नाड़ा बरामद
- नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर की पिता की निर्मम हत्या; बीच-बचाव करने पर दरांती और चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
- रामनगर: दीपावली के पटाखों की चिंगारी से चुना भट्टा क्षेत्र में आरा मशीन में लगी भीषण आग; दमकल विभाग ने पाया काबू
- रुद्रपुर: 46वीं वाहिनी PAC में ट्रेनी रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; स्टील मग के टुकड़े से गला कटने की आशंका, परिजनों ने उठाए सवाल
- इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित 11 नवंबर को भाईदूज के अवकाश का आदेश फर्जी; शासन ने किया खंडन, आरोपी पर होगी विधिक कार्रवाई
- क्या किसी बड़ी साजिश का शिकार हो रहे हैं महापौर दीपक बाली? स्वच्छता की नंबर वन दौड़ से काशीपुर को पीछे धकेलने की कोशिशों के पीछे आखिर कौन?
- दीपावली के पटाखों ने खोली काशीपुर की आबोहवा की पोल, देहरादून के बाद सबसे प्रदूषित साबित हुआ अपना शहर!

