रात के सन्नाटे में निरीक्षण, सुबह 9 बजे फिर बैठक में हाजिर..सीएम धामी ने बताया वो किस्सा

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। इस पहल के तहत, पार्टी के वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया पर ‘My Modi Story’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के अटूट समर्पण से जुड़ा एक यादगार किस्सा साझा किया है।


 

रात 1 बजे खत्म हुई बैठक, पीएम बोले- ‘अभी एक जरूरी काम बाकी है’

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सीएम धामी ने वाराणसी में हुई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक देर रात की बैठक को याद किया। उन्होंने बताया कि यह बैठक देर रात लगभग 1 बजे समाप्त हुई और सभी लोग थके हुए थे। तभी प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अभी एक महत्वपूर्ण काम बाकी है।” यह सुनकर सभी हैरान रह गए।


 

रात के सन्नाटे में निरीक्षण, सुबह 9 बजे फिर बैठक में हाजिर

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रशासनिक अमले में फिर बड़ा फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए; अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम, कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

जब उत्सुक नेताओं ने पूछा कि इतनी देर रात और क्या काम बाकी है, तब पीएम मोदी ने बताया कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र में दिन में विकास परियोजनाओं का निरीक्षण नहीं करते, ताकि लोगों को असुविधा न हो। इसलिए उन्होंने रात के सन्नाटे में जाकर हर परियोजना की बारीकी से जांच करने का फैसला किया। सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी रात 3 और 4 बजे तक मौके पर ही रहे और आखिरकार अपने आवास पर लौटे। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि अगली सुबह 9 बजे की बैठक में भी वह उसी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ मौजूद थे। इस अनुभव को साझा करते हुए सीएम धामी ने कहा कि यही सच्चा नेतृत्व है, जो उपदेश नहीं देता, बल्कि उदाहरण बनकर जीता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad