प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर चीमा परिवार ने शुभकामनाये देते हुए कहा-धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर काशीपुर में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने सी एम धामी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

 

इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहू विकास हो रहा है। उनके प्रयासों से राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच और प्रदेश के प्रति कर्तव्य शीलता से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बलूनी के बाद त्रिवेंद्र की एंट्री से गदरपुर की सियासत में भूचाल, अरविंद पांडे के घर बढ़ता दिग्गजों का काफिला” , क्या भाजपा में सब कुछ ठीक है?

इधर स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। काशीपुर में इस अवसर पर अलग-अलग स्तरों पर कार्यक्रम और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद को लेकर काशीपुर नगर निगम एक्शन मोड पर: खुले में कुर्बानी और अवशेष फेंकने पर सीधी कार्रवाई तय

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  डायल 112 पर 'भाई के हाथ में बंदूक' होने की झूठी सूचना देना पड़ा भारी; पुलिस को गुमराह कर सड़क पर हंगामा कर रहे दो सगे भाई गिरफ्तार

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें