ऋषिकेश: कर्ज से परेशान मां-बेटे ने गंगा में लगाई छलांग, मां लापता; बेटा हिरासत में

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ कर्ज में डूबे मध्य प्रदेश निवासी एक मां-बेटे ने रविवार देर रात गंगा में छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम में बेटा किसी तरह बच गया, लेकिन उसकी मां गंगा के तेज बहाव में लापता हो गईं। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।


 

गंगा के तेज बहाव में लापता हुई मां, बेटा बाल-बाल बचा

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। ग्वालियर, मध्य प्रदेश निवासी यश श्रीधर (26) अपनी मां बीना श्रीधर (52) के साथ स्वर्गाश्रम के नावघाट पहुँचे। दोनों ने एक साथ गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन यश किसी तरह तैरकर किनारे पर आ गया। वहीं, उनकी मां बीना गंगा की लहरों में कहीं लापता हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


 

कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

पुलिस को यश से पूछताछ में पता चला है कि उनके परिवार पर भारी कर्ज था, जिसे चुका पाने में वे असमर्थ थे। यश के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कर्ज के दबाव के चलते ही मां-बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने यश के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


 

एसडीआरएफ चला रही तलाशी अभियान

 

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने स्वर्गाश्रम से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक लापता महिला की तलाश में सघन अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad