जेवर, एफडी, कैश और मोबाइल… सब समेटकर गायब हुई युवती, भाई ने लाल कुआं के इस युवक पर बहन को भगाने का लगाया आरोप

Jewellery, FD, cash and mobile... the girl disappeared after taking everything, the brother accused this young man from Lal Kuan of kidnapping his sister

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय युवती घर से नकदी, जेवरात, एफडी और आईफोन लेकर रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। युवती के भाई ने लालकुआं निवासी युवक पर बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़ित युवक का कहना है कि 29 जून की रात लगभग 1 बजे उसकी बहन बिना किसी को बताए घर से चली गई। साथ में वह अपने शैक्षिक दस्तावेज, करीब 70 हजार रुपये की एफडी, 30 हजार रुपये नकद, कीमती जेवरात और एक आईफोन भी लेकर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर: मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता का युवक गंभीर रूप से घायल

खोजबीन के दौरान पता चला कि युवती का संपर्क लालकुआं खस्सीभोज खत्ता निवासी लम्की कार्की पुत्र विशन कार्की से था। संदेह जताया जा रहा है कि युवती उसी के साथ गई है। आरोपी युवक की मां, भाई और एक दोस्त पर भी सहयोग का शक है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

सबसे गंभीर बात यह है कि युवती का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad