कबाब को खराब बता कारीगर की हत्या, इनोवा से आए नशे में धुत लड़कों ने सिर में मारी गोली
यूपी के बरेली में कबाब बनाने वाले एक शख्स की यह कहकर हत्या कर दी गई कि कबाब खराब था। उत्तराखंड के नंबर की इनोवा गाड़ी से आए दो युवकों में से एक ने 52 वर्षीय नसीर के सिर में गोली मारकर उसकी जान ले ली।

बताया जा रहा है दोनों युवक नशे में धुत थे।
मामला बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीडीए ऑफिस के पास का है। वारदात के बाद हमलावर डेलापीर की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने नासिर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारीके अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर निवासी नासिर कई वर्षों से अंकुर सब्बरवाल के कबाब कॉर्नर पर कारीगर थे। गुरुनानक अस्पताल के पास बीडीए ऑफिस के नीचे सड़क पर कबाब कॉर्नर लगाते थे। अंकुर ने बताया कि नासिर और दो अन्य कारीगर काम कर रहे थे।
बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बजे उत्तराखंड के नंबर वाली इनोवा कार से दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने कबाब बनाने के लिये कहा। नासिर ने कबाब बनाकर दे दिया। कुछ समय बाद नासिर और कार सवार युवकों के बीच कबाब की क्वालिटी को लेकर कहासुनी होने लगी। कार में सवार दोनों युवक नशे में धुत थे। नासिर कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक ने तमंचे से उनके सिर में गोली मार दी। नासिर वहीं गिर गए। घटना की सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी और सीओ फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इधर, कुछ देर में नासिर के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि कार काशीपुर के अनुभव सक्सेना के नाम पर पंजीकृत है।
फायरिंग से मची भगदड़, भागे दुकानदार
कबाब कारीगर नासिर की हत्या रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। उस वक्त खाने-पीने चीजों की तमाम दुकानें खुली थीं। राहगीरों का खूब आना जाना था। फायरिंग की वजह से वहां भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। हत्यारोपी कार से भागते इससे पहले ही एक व्यक्ति ने मोबाइल से कार की तस्वीर खींच ली। कुछ अन्य राहगीरों ने भी हिम्मत दिखाई लेकिन युवकों के पास तमंचे के डर से उन्हें पकड़ नहीं सके।
फॉरेंसिक टीम पहुंची
मामले की छानबीन को मौके पर फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। कबाब कॉर्नर के पास जहां नासिर को गोली मारी गई थी वहां जमीन पर काफी खून पड़ा था। पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की। फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया। रात करीब एक बजे तक पुलिस छानबीन में लगी रही। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी देखे गए।
टोल पर अलर्ट रही पुलिस, चेक किए कैमरे
जैसे ही पुलिस को इनोवा की जानकारी मिली। कंट्रोल रूम से पूरे जिले को हाइवे पर इनोवा की तलाश में अलर्ट कर दिया गया। हत्यारोपी कार लेकर डेलापीर की ओर भागे थे। नैनीताल रोड भोजीपुरा और फतेहगंज पश्चिमी टोल पर पुलिस को अलर्ट कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

