
राजू अनेजा,काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित हिम्मतपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय रमेश पुत्र ओमप्रकाश का शव घर में फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जिससे घर में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रमेश की पत्नी करीब एक सप्ताह पूर्व मायके गई हुई थी। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर ऐसा क्या था जिसने एक युवा पिता को यह खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के बेटे से जमीन धोखाधड़ी; 5 भाइयों ने बेची सरकारी ‘नहर और सड़क’, अब दर्ज हुआ मुकदमा
- रामनगर: होटल के कमरे में स्कूल ड्रेस में मिलीं दो नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने होटल किया सील
- बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक
- आंखों में खुशी के छलकते आंसू, जनता बोली— “बाली जी, तुमने तो शहर चमका दिया”
- बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक
- बिंदुखत्ता: अवसाद के चलते व्यक्ति ने दी जान; 10 साल से पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण था परेशान
- हल्दूचौड़ गुमटी में बेतरतीब कट ने ली एक और जान, आटो-कार टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल
- वीकेंड अलर्ट: कैंची धाम और भवाली के लिए नया ट्रैफिक प्लान; बाहरी वाहनों की एंट्री पर रोक, शटल सेवा का करना होगा उपयोग
- हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
- पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

