बिना नंबर सड़कों पर दौड़ रही बाइकों पर काशीपुर पुलिस का शिकंजा, 12 मोटरसाइकिलें सीज

खबर शेयर करें -

नंबर प्लेट गायब कर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

राजू अनेजा, काशीपुर।बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे बाइक चालकों पर अब काशीपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ऐसे वाहन पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रही एक दर्जन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: नाबार्ड ने मोटाहल्दू सहकारी समिति को विकास कार्यों के लिए चुना; किसानों की आय दोगुनी करने को बनेगी DPR, बैठक में शाखा प्रबंधक को दी विदाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रही 12 मोटरसाइकिलों को पकड़कर सीज कर दिया।

अपराध कर आसानी से बच निकलने का बन सकते हैं जरिया

पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि ऐसे वाहन आपराधिक गतिविधियों में भी इस्तेमाल हो सकते हैं। नंबर प्लेट नहीं होने के कारण किसी घटना के बाद वाहन की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला ट्रेवल एजेंसी संचालक गिरफ्तार; कार्यालय से 61 पासपोर्ट और अवैध पिस्टल बरामद

नंबर प्लेट लगवाएं, वरना होगी कार्रवाई

काशीपुर पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में AI आधारित डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित; विद्यार्थियों को मिले रोजगार के टिप्स