काठगोदाम-रूसी बैंड सड़क चौड़ीकरण: 10 गांवों की 8.3 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, प्रभावितों को बांटे जाएंगे 33.72 करोड़ का मुआवजा

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। काठगोदाम से नैनीताल के रूसी बैंड तक 26 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के सुचारू निर्माण के लिए क्षेत्र के 10 गांवों से जुड़ी 8.3277 हेक्टेयर निजी और सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस भूमि अधिग्रहण के एवज में संबंधित भू-स्वामियों को कुल 33.72 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) हल्द्वानी डिवीजन के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीते छह महीनों के भीतर प्रभावित ग्रामीणों के खातों में सीधे 10.82 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है, जबकि 5 करोड़ रुपये के अतिरिक्त मुआवजे की फाइलें तैयार कर ली गई हैं।
2017 से अटके प्रोजेक्ट की 600 करोड़ की डीपीआर तैयार, 217 लोग होंगे प्रभावित
काठगोदाम-नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण की कवायद वर्ष 2017 से चल रही है, जिसमें पहले 34 किलोमीटर का प्रस्ताव था जिसे बाद में संशोधित कर रूसी बैंड तक 26 किलोमीटर कर दिया गया। प्रोजेक्ट की 600.85 करोड़ रुपये की अंतिम डीपीआर स्वीकृति के लिए नोडल कार्यालय देहरादून भेजी जा चुकी है। सर्वे के अनुसार, इस सड़क चौड़ीकरण की जद में कई मकान व दुकानें आ रही हैं, जिससे काठगोदाम, रानीबाग, मोरा दोगड़ा, डोलमार, ज्योली, चोपड़ा, बल्यूटी, ज्योलीकोट और बेलुवाखान गांवों के कुल 217 लोग प्रभावित चिन्हित किए गए हैं। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मुआवजे की बची हुई राशि का भुगतान भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  जय अरिहंत संस्थान में बीएड प्रवेश फिलहाल स्थगित: कॉलेज प्रशासन ने बिचौलियों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा: लालकुआं पुलिस के रवैये के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे प्रधान, पांच पड़ोसियों पर केस