ऊधम सिंह नगर के इस गांव के पांच युवाओं पर सजेगी खाकी, जश्न में डूबा पूरा गांव

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा, काशीपुर। बाजपुर विधानसभा के ग्राम कटईया ने एक साथ पांच युवाओं के उत्तराखंड पुलिस में चयन के साथ नया इतिहास रच दिया है। गांव के अरुण कुमार, संजय कुमार, नितिन कुमार, रवि कुमार और प्रशांत की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
चयन की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि एक ही गांव से पांच युवाओं का चयन यह साबित करता है कि अगर युवा ठान लें तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को इसका अहम कारण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत

कटईया के इन पांच युवाओं ने यह साबित कर दिया कि संसाधन भले सीमित हों, लेकिन हौसले बुलंद हों तो खाकी तक का सफर तय किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान