जाने व्हाट्सएप मैसेज को खोले बिना उसे पढ़ने के शानदार ट्रिक

खबर शेयर करें -

दिल्ली: अगर आप अपने व्हाट्सएप पर आए मैसेज को भेजने वाले को जानकारी मिले बिना पढ़ना चाहते हैं तो आप यह ट्रिक अपना सकते हैं।
अगर आपके पास व्हाट्सएप में कोई मैसेज आता है और आप उसे खोलकर पढ़ते हैं तो उसमें दो ब्लू टिक दिख जाते हैं। जिससे भेजने वाले को पता चल जाता है कि आपने मैसेज पढ़ लिया है। यदि आप व्हाट्सएप पर कोई मैसेज पढ़ना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि मैसेज भेजने वाले को नही पता चले कि आपके द्वारा मैसेज पढ़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच अप्रैल में औसत से 18% अधिक बरसे बदरा, चंपावत रहा सबसे आगे

ट्रिक नबर एक-
व्हाट्सएप पर मैसेज रिसीव होने पर अपना इंटरनेट ऑफ कर लें। और फोन को एयरप्लेन मोड ऑन करके वाई-फाई और मोबाइल डेटा बंद कर दें। जिसके बाद व्हाट्सएप खोलें मैसेज पर क्लिक कर मैसेज पढ़ें। मैसेज पढ़ने के बाद व्हाट्सएप ऐप को पूरी तरह बंद कर दें। इसके बाद एयरप्लेन मोड हटा दें और अपना डाटा भी शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से संदेश भेजने वाले को ब्लू टिक नहीं दिखेगा।

ट्रिक नंबर दो-
जब भी आपके मोबाइल पर मैसेज रिसीव होता है एक नोटिफिकेशन आता है। और आप उस नोटिफिकेशन विंडो को खोल कर भी मैसेज पढ़ सकते हैं। बस सुनिश्चित करें कि पढ़ते समय संदेश पर टैप न करें। जिससे प्रेषक को इसकी जानकारी भी नहीं होगी। लेकिन इस तरीके से आप छोटे मैसेजेस को ही पढ़ सकते हैं। बड़े sms को पढ़ने के लिए यह ट्रिक कामयाब नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच अप्रैल में औसत से 18% अधिक बरसे बदरा, चंपावत रहा सबसे आगे

ट्रिक नंबर तीन
व्हाट्सएप ऐप खोलें और दाएं कोने तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसमें “सेटिंग” का ऑप्शन आएगा। जिस पर टैप करके वहां से “अकाउंट” चुनें। फिर ” प्राइवेसी ” पर क्लिक करें। अब, ” प्राइवेसी ” के निचले भाग में ” रीड रिसीट्स ” पर टैप करके इसे ऑन करें। इस ट्रिक से आप यह भी नहीं देख पाएंगे कि आपके संदेश पढ़े गए हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज: भीषण गर्मी के बीच अप्रैल में औसत से 18% अधिक बरसे बदरा, चंपावत रहा सबसे आगे