लहू सा लाल वैलेंटाइन! बहन से नहीं कराई बात तो भड़का आशिक, प्रेमिका के घर पर मार ली गोली
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर वैलेंटाइन डेके दिन उसकी बहन से बात करने की जिद पकड़ ली.
जब प्रेमिका ने अपनी बहन से बात करवाने से साफ इंकार कर दिया तो प्रेमी ने उसके घर के सामने खुद को अवैध तमंचे से गोली मार ली. प्रेमी द्वारा प्रेमिका घर के बाहर गोली मारने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया.

यह पूरा मामला जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव का है. जहां रहने वाले राजू राजपूत नामक प्रेमी का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वैलेंटाइन डे को अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर जा पहुंचा. जहां उसने अपनी प्रेमिका से मुलाकात के साथ उसकी छोटी बहन से बात कराने की जिद की. इससे नाराज होकर प्रेमिका ने उसे घर से भगा दिया. इसी बात से आक्रोश में आए प्रेमी ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रेमी के घर में थी शादी
इस घटना पर प्रेमी राजू राजपूत के चाचा अनिल कुमार ने कहा कि उनके घर में शादी थी. जिसमें पूरा परिवार व्यस्त था. इसी दौरान राजू कहीं गायब हो गया. सुबह उसे गोली लगने की जानकारी मिली. सूत्रों की माने तो प्रेमी वैलेंटाइन डे के दिन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया. साथ ही प्रेमिका के बहन से बात करने की जिद करने लगा. जब प्रेमिका बहन से बात कराने को नहीं मानी तो वह अवैध तमंचे से खुद की जान ले ली.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मुस्करा कोतवाली प्रभारी विनोद सरोज ने कहा कि प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर के बाहर खुद को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों का जांच के बाद खुलासा हो जाएगा.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

