लालकुआं: गोविंद सिंह राणा बने विधायक मोहन बिष्ट के प्रतिनिधि

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह राणा को विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने लालकुआं नगर में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


 

विधायक की अनुपस्थिति में संभालेंगे जिम्मेदारी

 

विधायक कार्यालय से उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार लालकुआं और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि विधायक की अनुपस्थिति में गोविंद सिंह राणा उनके प्रतिनिधि के तौर पर सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपनी नियुक्ति पर गोविंद सिंह राणा ने विधायक और भाजपा संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: कैबिनेट प्रेस नोट से बिंदुखत्ता का नाम गायब होने पर उठे सवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन कुड़ाई ने मांगा स्पष्टीकरण; बापूग्राम की 594.90 एकड़ भूमि का जिक्र, पर बिंदुखत्ता पर अस्पष्टता का आरोप

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 

गोविंद सिंह राणा को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ पंडित और व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित कई अन्य भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें