लालकुआं: मोटाहल्दू की पदमपुर देवलिया ग्राम पंचायत में रोमांचक मुकाबला, निवर्तमान प्रधान रमेश जोशी 2 वोटों से जीते

खबर शेयर करें -

लालकुआं: मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में ग्राम प्रधान की सीट पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहाँ निवर्तमान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी और पूर्व ग्राम प्रधान ललित मोहन सिंह के बीच कड़ी टक्कर थी, जिसमें रमेश जोशी ने मात्र दो वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: वसुंधरा गार्डन से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता; घर से साथ ले गईं लैपटॉप और मोबाइल, पुलिस ने शुरू की तलाश

यह सीट बरेली रोड की ग्राम सभाओं में सबसे अधिक भिड़ंत वाली साबित हुई, जहाँ हर किसी की नज़र नतीजों पर टिकी थी। अंतिम मतगणना में, ललित मोहन सिंह को 438 वोट मिले, जबकि रमेश जोशी ने 440 मतों के साथ अपनी सीट बरकरार रखते हुए खुद को ‘सिकंदर’ साबित किया। इस करीबी जीत ने एक बार फिर उनके नेतृत्व पर जनता के भरोसे को पुख्ता कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय चिकित्सालय में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषक किट; भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने किया शुभारंभ, 'निक्षय मित्र' बनने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  वेंटिलेटर पर काशीपुर की स्वास्थ्य सुविधाएं, 64 करोड़ का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल फाइलों में तोड़ रहा दम

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें