लालकुआं: स्कूल बस पलटी, क्लीनर घायल, कई बच्चों को मामूली चोटें

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी-रामपुर रोड पर मोटाहल्दू के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बीएलएम स्कूल की एक बस तेज रफ्तार में दूसरी स्कूल बस को पास देते समय अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। इस हादसे में बस का क्लीनर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश यात्रा के इंतजाम ध्वस्त: क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से चरमराई आवास व्यवस्था; कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर श्रद्धालु

 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया बचाव कार्य

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सौभाग्यवश इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान का डिजिटल और जमीनी 'धमाका'; छोटे-बड़े व्यापारियों के भारी ध्रुवीकरण से विपक्षियों में मची खलबली

स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही स्कूल बसों की तेज रफ्तारी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है, जिसके बाद प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को सख्त सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गदेरे का पानी पीना और नहाना पड़ा भारी: अस्पताल में दो बुजुर्गों और 4 साल के बच्चे की नाक से निकाली गई जिंदा जोंक