लालकुआं: दो दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाइन के पास मिला शव, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दो दिन पहले घर से टहलने निकले वार्ड नंबर चार निवासी 70 वर्षीय नत्थू लाल का शव आज शहर से लगे टांडा रेंज में काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन के किनारे बरामद हुआ है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।


 

5 सितंबर से लापता थे नत्थू लाल

 

नत्थू लाल 5 सितंबर की दोपहर को बाजार में टहलने निकले थे, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, और जब उनका कुछ पता नहीं चला तो अगले दिन उनके बेटे अनिल कुमार ने स्थानीय कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज दोपहर को उनका शव एक नाले में औंधे मुँह पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में झाड़ियों में मिला 40 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव: मौके से मोटरसाइकिल बरामद, मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

मानसिक तनाव में थे मृतक

 

जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने लालकुआं में एक मकान खरीदने के लिए किसी व्यक्ति को बयाना (एडवांस) दिया था। इसी बीच उनके बेटे की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने मकान खरीदने में असमर्थता जताते हुए अपनी दी हुई राशि वापस माँगी। जब उन्हें पैसा वापस नहीं मिला, तो वह काफी परेशान रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने हरेला पर्व पर रोपे पौधे: प्रदेशभर में 51,000 वृक्षारोपण का लक्ष्य, 'एक वृक्ष माँ के नाम' अभियान का आह्वान

रेलवे पुलिस (जीआरपी) और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर की शहर संवारने की मुहिम को मिला मिला आईजीएल का साथ, अब रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक फव्वारों से निखरा नजर आएगा नगर निगम परिसर

 

Ad