लालकुआं के मनीष कॉलोनी का CRPF में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नगर के संजयनगर लाइनपार क्षेत्र में मां पूर्णागिरि मेडिकोज का संचालन करने वाले प्रकाश कॉलोनी के पुत्र मनीष कॉलोनी का सीआरपीएफ (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन हुआ है। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों ने मनीष और उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

आज कोयंबटूर स्थित सीआरपीएफ की छावनी में वरिष्ठ अधिकारियों ने मनीष का बैच अलंकरण समारोह आयोजित किया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में पोस्टिंग मिली है।

प्रकाश कॉलोनी मूल रूप से बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर प्रथम के रहने वाले हैं। उनके परिवार में दो पुत्रियाँ और एक पुत्र (मनीष) हैं। उनकी बड़ी पुत्री डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छोटी एमबीए करने के बाद सर्विस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

मनीष कॉलोनी के सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि लालकुआं क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल
Ad