उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, अगले कुछ घंटों में थंडर स्टॉर्म की संभावना

खबर शेयर करें -

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले 1 से 2 घंटे में हरिद्वार और देहरादून जैसे मैदानी जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की चेतावनी दी है. मौसम बदलने से हरिद्वार और देहरादून जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाई चल सकती हैं. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर: उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई टीम ने ली शपथ, नई कार्यकारिणी के कंधों पर समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया मैदानी जिलों में बादल गरजने के साथी थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. ऐसे में मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा रात 11 बजे तक इन 2 जिलों में मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा इस दौरान लोगों से दो से ढाई घंटे तक मूवमेंट ना करने की अपील की है. सभी को सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह भी उन्होंने दी है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: खेत में गिरी कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की छानबीन

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा अगले कुछ घंटों में मुख्यता बिजली गिरने की नेचुरल एक्टिविटी से बचने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ ही आंधी तूफान हेल स्काई लाइटिंग और थंडर स्ट्रोम एक्टिविटी हानिकारक रह सकती है. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad