रानीखेत: स्टेट हाईवे पर भूस्खलन, पेट्रोल पंप का कार्यालय ध्वस्त, कर्मचारी बाल-बाल बचा

खबर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर स्थित बमस्यूं गाँव में भूस्खलन के कारण एक पेट्रोल पंप का कार्यालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस दौरान कार्यालय के भीतर मौजूद एक कर्मचारी जोगेंदर सिंह चमत्कारिक रूप से बच गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आई हैं।


 

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि ३१ जुलाई तक बढ़ी: शुरू हुआ नया रोजगारपरक पाठ्यक्रम 'बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज'

लगातार बारिश बनी वजह

 

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा दरक गया और भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए, जिसकी चपेट में आकर पेट्रोल पंप का कार्यालय टूट गया। जब यह हादसा हुआ, कर्मचारी जोगेंदर सिंह कार्यालय के अंदर हिसाब-किताब देख रहे थे। लोहे के मजबूत एंगल का सहारा मिलने से वे मलबे में दबने से बच गए और खिड़की से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल क्लब में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम का आयोजन: वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल बोले— 'शिक्षा ढांचे में आमूलचूल सुधार बिना समृद्ध उत्तराखंड अधूरा'

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह मेहरा के अनुसार, खतरे को देखते हुए फिलहाल पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गौला पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग: स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ad