जन्मदिन पर जश्न छोड़ गड्ढों में धान रोपकर गरजे नंदन दुर्गापाल, सड़क बदहाली पर सरकार को घेरा

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता की जर्जर सड़क और जलभराव के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कहा- जनता की परेशानी ही मेरी सबसे बड़ी चिंता

राजू अनेजा,लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लालकुआं विधानसभा से प्रबल दावेदार हेमवती नंदन दुर्गापाल ने अपने जन्मदिन को जश्न का नहीं, बल्कि जनसरोकारों का दिन बनाया। केक काटने और शुभकामनाएं स्वीकार करने के बजाय वह बिंदुखत्ता की बदहाल सड़क पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ सड़क के गड्ढों में धान रोपकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

दुर्गापाल ने कहा कि बिंदुखत्ता की सड़कों की हालत लंबे समय से बदहाल है। बरसात में सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे रोजाना हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा

 

‘सड़क नहीं, धान का खेत बन गई है’

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गड्ढों में धान की पौध रोपकर सरकार का ध्यान क्षेत्र की बदहाली की ओर आकर्षित किया। दुर्गापाल ने कहा कि जब सड़कें खेत जैसी दिखाई देने लगें तो यह विकास के दावों की सच्चाई खुद बयां करती है।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

 

जन्मदिन को बनाया जनसेवा का संदेश

दुर्गापाल ने कहा कि जन्मदिन पर फूल-मालाएं और केक से अधिक जरूरी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से टूटी सड़क और जलभराव की समस्या झेल रही है, इसलिए उन्होंने अपना जन्मदिन जनता के बीच मनाने और उनकी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

 

स्थायी समाधान की मांग

उन्होंने सरकार और प्रशासन से बिंदुखत्ता की जर्जर सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर और बड़ा जनआंदोलन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बिंदुखत्ता की सड़क और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग उठाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad