लालकुआं को मॉडल शहर बनाने की मुहिम पर लोटनी की मुहर,बोर्ड की बैठक में शहर के व्यापक विकास और सौंदर्यकरण को लेकर सर्वसम्मति

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की बोर्ड बैठक में शहर के व्यापक विकास और सौंदर्यकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अगुवाई में आयोजित बैठक में लालकुआं को मॉडल नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े निर्णय लिए गए।

बैठक में सिटी फॉरेस्ट पार्क निर्माण के लिए प्रथम चरण में 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। साथ ही अम्बेडकर पार्क एवं निकाय के अन्य भवनों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ, जिससे नगर में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : सरप्राइज बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आए नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत

हाट बाजार के समीप सार्वजनिक शौचालय के प्रथम तल पर रैन बसेरा निर्माण को मंजूरी दी गई। विद्युत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए एसडीओ को बैठक में बुलाया गया और समाधान हेतु रोडमैप तय किया गया।

निकाय क्षेत्र के पुराने एवं जीर्ण-क्षीर्ण भवनों तथा प्रशासन द्वारा सीज की गई संपत्तियों पर लगे भवनकर को निरस्त करने का प्रस्ताव भी पास किया गया, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल: हवालबाग में 'देवभूमि उद्यमिता योजना' के तीन दिवसीय बूट कैंप का सफल समापन

शहर के सौंदर्यकरण को लेकर बोर्ड ने नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगे विद्युत पोलों पर तिरंगा एलईडी लाइट लगाने और ओवरब्रिज पर हैंगिंग गार्डन विकसित करने पर सहमति जताई। यह कदम लालकुआं की सूरत-संवार को नया आयाम देगा।

इसके अलावा, सर्वसम्मति से तय किया गया कि लालकुआं बाजार को व्यवस्थित करने के लिए व्यापार मंडल व प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कुदरत का कहर: 24 घंटे की मूसलाधार बारिश से बेपटरी हुआ जनजीवन, काशीपुर में रिकॉर्ड 206 मिमी वर्षा, आज 10 जिलों में स्कूल बंद

बैठक में सभासद नेहा आर्या, शबनम, सुरेश साह, भुवन पांडे, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad