प्यार, शादी, फिर ब्लैकमेल, निक्की यादव मर्डर केस में सनसनीखेज ट्विस्ट, क्या ‘मैरिज सर्टिफिकेट’ थी कत्ल की वजह

खबर शेयर करें -

दिल्ली (Delhi) में हुए सनसनीखेज निक्की यादव हत्याकांड को लेकर एक के एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मर्डर केस का आरोपी साहिल गहलोत पुलिस के सामने कई हैरान करने वाले राज उगल रहा है. डेक्कन हेराल्ड में छपी एक खबर के मुताबिक आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया है कि उसने और निक्की ने आर्य समाज के मंदिर में शादी की थी. सूत्रों के मुताबिक आरोपी का दावा है कि निक्की उसे शादी के सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही थी. साहिल का कहना है कि निक्की उस महिला को सबूत भेजने की धमकी दे रही थी जिससे उसकी शादी होने वाली है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

मालूम हो कि साहिल गहलोत ने पुलिस पूछताछ में निक्की यादव की हत्या करने की बात कबूल की थी. उस पर हत्या के बाद निक्की के शरीर को एक ढाबे की फ्रिज में रखने और फिर उसी दिन किसी दूसरी महिला से शादी करने का आरोप है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में ग्रेटर नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि दोनों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था. सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल ने खुलासा किया है कि निक्की के पास उनका मैरिज सर्टिफिकेट था, जो एक आर्य समाज मंदिर द्वारा जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि निक्की को जब साहिल के किसी और महिला से शादी करने के बारे में पता चला, तो उसने साहिल को अपने फैसले बदलने की बात कही. इतना ही नहीं निक्की ने धमकी भी दी कि अगर साहिल ने शादी से मना नहीं किया तो वो सोशल मीडिया पर शादी के सर्टिफिकेट शेयर कर देगी या उस महिला के परिवार को सारे सबूत दे देगी जिससे वो शादी करने जा रहा था.

वैलेंटाइन डे के दिन मिला था निक्की का शव
मालूम हो कि निक्की यादव का शव वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली के बाहरी इलाके मित्रांव गांव में आरोपी साहिल के एक ढाबे के फ्रिज में मिला था. आरोपी ने कथित तौर पर 10 फरवरी को निक्की की हत्या कर दी थी. फिर उसी दिन दूसरी महिला से शादी कर ली थी. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल के पिता, उसेके दो चचेरे भाई आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश को भी पूरी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार