उत्तराखंड : होटल में प्रेमिका को लेकर आया प्रेमी और किया दुष्कर्म, पुलिस ने की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हरियाणा के अंबाला निवासी एक महिला ने अपने प्रेमी पर हरिद्वार लाकर एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित प्रेमी करनाल हरियाणा निवासी है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति नशे का आदी है। इसलिए वे दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। अपनी दो बेटियों का लालन पालन वह खुद कर रही थी। इसी बीच करीब सात माह पूर्व इंटरनेट मीडिया पर उसकी दोस्ती दीपक निवासी मकान नंबर 603 रंभा तरौरी करनाल हरियाणा से हुई। धीरे-धीरे मोबाइल फोन पर उसकी बातचीत होने लग गई।

आरोपित के स्वजनों पर भी लगाया आरोप

आरोप है कि 19 फरवरी को दीपक उसे घूमाने के इरादे से यहां लाया। यहां पहुंचने पर उसने शादी करने का प्रस्ताव उसके सामने रखा, लेकिन इनकार कर देने पर उसने होटल में ठहरने का दबाव बनाया। डराया धमकाया कि वह उसे सामाजिक तौर पर बदनाम कर देगा। यही नहीं उसकी अपने साथी फोटोग्राफ और चैट भी वायरल कर दिया। दबाव में आकर वह उसके साथ होटल में चली गई, जहां उसके साथ उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

शादी करने का भरोसा दिलाया लेकिन मुकर गया

कुछ समय बाद वह उसके साथ एक मकान किराए पर लेकर रहने लग गया। उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। कुछ दिन बाद दीपक के पिता रघुवीर सिंह, उसकी मां रेशमा पहुंचे और दीपक को अपने साथ ले गए। भरोसा दिलाया कि वे जल्द उनकी शादी कर देंगे लेकिन उसके बाद दीपक ने उसके मोबाइल फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। उसके स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपने रिश्तेदारों के घर उसे छिपा दिया। उसकी मान मनुहार के बाद उसके स्वजन ने धमकी दी कि दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर उसकी बेटियों की हत्या कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब: शहर समेत 5 किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें, हाउसफुल हुए होटल और पार्किंग स्थल

शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपित व स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऋषिकेश की महिला को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म

ऋषिकेश की एक महिला ने एक ऑटो चालक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में ऋषिकेश के वीरभद्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 22 जनवरी को हरिद्वार आई थी। चंडीघाट चौक के पास एक ऑटो चालक आकाश निवासी कांगड़ी श्यामपुर उसे मिला था। वह घर जाने के लिए उसके ऑटो में सवार हो गई थी।

ऑटो में सवार सवारियों को उतार दिया

आरोप है कि रास्ते में उसने ऑटो में सवार रही अन्य सवारियों को उतार दिया, जिसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे ऋषिकेश छोड़ आया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के कटाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन: उपजिलाधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन, स्थायी तटबंध और मुआवजे की मांग

आरोप है कि अगले दिन उसके घर पर पहुंचकर आकाश उसे जबरन अपने साथ ले आया। उसे उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक होटल में जबरन बंधक बनाकर 29 तारीख तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वह उसके अकेला छोड़कर कहीं गया, तब वह मौका पाकर वहां से निकल गई। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad