माधवी फाउंडेशन का 70वां नेत्र चिकित्सा शिविर: 60 से अधिक लोगों की आंखों की जांच, 19 का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: माधवी फाउंडेशन ने प्रभु नेत्रालय के सहयोग से मंगलवार को हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत दौलिया में अपना 70वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 60 से अधिक ग्रामीणों की आँखों की जाँच की गई और उन्हें मुफ़्त दवाइयाँ व चश्मे का नंबर प्रदान किया गया।


 

19 मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

 

शिविर के दौरान, 19 ऐसे मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या है। इन सभी मरीजों का बुधवार को ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत बिना टांके, बिना चीरा और बिना दर्द वाली ‘फेको विधि’ से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय की टीम इन मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने, ऑपरेशन के बाद घर छोड़ने और अस्पताल में खाने की सुविधा भी मुफ़्त मुहैया कराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

 

समाजसेवियों ने की सराहना

 

इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, पूर्व प्रधान दीपा भट्ट, और वरिष्ठ भाजपा नेता महेश जोशी समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर फाउंडेशन को भविष्य में भी सहयोग देने का संकल्प लिया। शिविर में डॉ. अंकित गुप्ता और उनकी टीम ने ग्रामीणों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य ‘सेवा ही संकल्प’ के साथ मूलभूत चिकित्सा सुविधा को हर जरूरतमंद तक पहुँचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad