ओखलकांडा में माधवी फाउंडेशन का निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, 30 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

खबर शेयर करें -

भीमताल (नैनीताल): माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर ने मिलकर ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सुरंग में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों की आँखों की जाँच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां व चश्मे के नंबर दिए गए।


 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क उपचार

 

इस शिविर में 30 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया है। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए ले जाने, उपचार कराने और फिर वापस घर तक सुरक्षित पहुंचाने की पूरी व्यवस्था माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय द्वारा बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।

माधवी फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सुयाल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है और ऐसे शिविर भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह के सेवा कार्यों में जुड़कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

इस कार्यक्रम में कई स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!
Ad