
राजू अनेजा,काशीपुर।दिनांक 8 जनवरी को अनन्या रिजॉर्ट, काशीपुर में महिला पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में महासभा की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की अगुवाई महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा ने की। इस अवसर पर जोगिंदर चांदी, मंजू चौधरी, सुषमा अरोड़ा, नीलम छाबड़ा, सोना सेठी, दीप्ति चुग, शालू अरोड़ा, मोनिका शर्मा, कविता शर्मा, रजनी सेठी, अंकित दुआ, कोमल, पूनम अरोड़ा, गीता, रेखा अरोड़ा, वंदना, निशा नारंग, रिशु छाबड़ा, गीता अरोड़ा, स्वीटी सेठी, ललिता, प्रभा ठुकराल, मधु शर्मा, अरिता मल्होत्रा, कीर्ति खरबंदा, मंजू गुजराल, नीतू ठुकराल, सुनीता दुआ, गीता चावला, रेखा चावला, मंजू चावला, वंदना चावला, ललिता मदन, अरुण मदन, सोनिया ठुकराल, मीनू, किरण, अंजू चुग, सीमा मल्होत्रा, राधा, नीना चुग सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।
लोहड़ी के पारंपरिक गीतों और पंजाब के प्रसिद्ध गिद्दा ने पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया। महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य कर खूब आनंद लिया। इस दौरान महिला पंजाबी महासभा द्वारा अब तक किए गए सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना भी की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेता रहीं सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और पंजाबी संस्कृति की रंगत साफ तौर पर नजर आई।
ताजा खबर
- पिथौरागढ़ में दिल दहलाने वाली घटना: दौड़ते समय बेहोश होकर गिरे 14 वर्षीय छात्र की मौत, सदमे में मां ने सरयू नदी में कूदकर दी जान
- मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में बोले सीएम धामी: 10वीं व 12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि, 140 मेधावियों से किया सीधा संवाद
- हल्द्वानी-कालाढूंगी सड़क होगी फोरलेन, पर्यटकों को कॉर्बेट पहुंचना होगा आसान और जाम से मिलेगी निजात
- पूर्व सीएम हरीश रावत का फिर सोशल मीडिया पोस्ट, बोले— “मां की सौगंध, नौकरी या राजनीतिक पद के बदले कभी पैसा नहीं लिया”
- फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

