लालकुआं में बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय करीब 25 वर्षीय एक युवक कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जीआरपी और पुलिस ने कब्जे में लिया शव, सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त की कोशिश जारी
घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस और जीआरपी (GRP) की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, ताकि परिजनों से संपर्क किया जा सके।
यह भी पढ़ें 👉  तल्ली बमौरी की शक्तिनगर कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों को लेकर फूटा आक्रोश, बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर मकान मालिक का चालान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम