ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले

खबर शेयर करें -
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से तीन निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक (नापु) शंकर सिंह बिष्ट को नानकमत्ता कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वे नानकमत्ता क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और संबंधित पुलिस कार्यों का जिम्मा संभालेंगे।
संजय पाठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और प्रकाश सिंह दानू भेजे गए पुलिस लाइन
जारी आदेश के अनुसार, नानकमत्ता कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात रहे निरीक्षक (नापु) संजय पाठक का स्थानांतरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊधमसिंह नगर में किया गया है। इसके अलावा, रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (नापु) प्रकाश सिंह दानू को प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन रुद्रपुर संबद्ध किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  गन्ना सेंटर के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 36 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति