ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने 6 दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

खबर शेयर करें -
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार छह उप निरीक्षकों (एसआई) समेत सात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कप्तान ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
महेश कांडपाल बने रुद्रपुर के नए एसएसआई द्वितीय, मुकेश मिश्रा को ट्रांजिट कैंप की कमान
जारी तबादला सूची के अनुसार कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात उप निरीक्षक महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली स्थानांतरित कर एसएसआई द्वितीय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कोतवाली गदरपुर से उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा का तबादला कोतवाली ट्रांजिट कैंप कर उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल का स्थानांतरण कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर के लिए किया गया है।
खटीमा और मझोला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी में भी बदलाव
खटीमा क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। कोतवाली खटीमा में तैनात उप निरीक्षक किशोर पंत को मझोला चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय का स्थानांतरण कोतवाली खटीमा किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों में थाना झनकईया से महिला उप निरीक्षक संतोषी का तबादला कोतवाली खटीमा हुआ है, वहीं रुद्रपुर कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस पुनर्गठन से अपराध नियंत्रण, त्वरित जांच और जनसामान्य से जुड़ी पुलिसिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक का कार में मिला शव, पोस्टमार्टम में गर्दन से निकली गोली; हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल को विधि में मिली Ph.D. की उपाधि: डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा किया शोध, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन को दिया श्रेय