महापौर दीपक बाली ने सभी नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए की अपील: “स्वच्छता में भागीदारी निभाएं, तभी नंबर वन बनेगा आप सबका शहर”

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महापौर दीपक बाली ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता को लेकर बड़ी अपील की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें 👉  गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली

महापौर ने कहा कि “यह शहर आपका अपना है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जब तक जनता खुद आगे बढ़कर सहयोग नहीं करेगी, तब तक स्वच्छता में नंबर वन बनने का सपना अधूरा रहेगा।”
उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, साधना और आत्मसंयम का प्रतीक है। ऐसे में सभी को अपने जीवन में अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाना चाहिए।
महापौर दीपक बाली ने अंत में संदेश दिया कि—
“आप सभी को सपरिवार हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और साहस से परिपूर्ण हो।”
जय माता दी! 🙏

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर