महापौर की शहर संवारने की मुहिम को मिला आईजीएल का साथ, अब रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक फव्वारों से निखरा नजर आएगा नगर निगम परिसर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर निगम परिसर अब केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र ही नहीं, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण की नई पहचान भी बनने जा रहा है। शनिवार को नगर निगम परिसर में इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत निर्मित आधुनिक फव्वारे का भव्य लोकार्पण महापौर दीपक बाली ने किया। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच आसमान की ओर उछलती फव्वारों की जलधाराओं और चारों ओर विकसित हरियाली ने पूरे परिसर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। लोकार्पण के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने परिसर का अवलोकन किया और बदले हुए स्वरूप की सराहना की।

 

‘सरकार, उद्योग और समाज के सहयोग से बनेगा सुंदर काशीपुर’ : महापौर

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत दिया गया यह सहयोग सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उद्योग और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से शहर के सौंदर्यीकरण को नई दिशा मिल रही है। यह फव्वारा केवल एक सजावटी संरचना नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक काशीपुर के निर्माण का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक सार्वजनिक स्थल को आकर्षक, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। आने वाले समय में हरियाली बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी कई योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

 

हरियाली और आधुनिक सौंदर्यीकरण से बदला नगर निगम का स्वरूप

नगर निगम परिसर में लगाए गए आधुनिक फव्वारे को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है। शाम ढलते ही फव्वारों की बदलती रंगीन रोशनी और चारों ओर लगाए गए हरे-भरे पौधे पूरे परिसर को मनमोहक स्वरूप प्रदान करते हैं। नगर निगम का मानना है कि यह पहल न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि शहर में सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

 

आईजीएल के सहयोग के लिए नगर निगम ने जताया आभार

महापौर ने नगर निगम की ओर से इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया गया यह योगदान शहर के विकास कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी औद्योगिक संस्थान इसी प्रकार जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाते रहेंगे।

 

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आलोक सिंघल, हेड एचआर एवं एडमिन राजेश कुमार, एजीएम एडमिन विक्रांत चौधरी, हेड लायजनिंग रमेश चंद्र, राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्षद गुरविंदर चंडोक, सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत साहनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

 

 

“सीएसआर के माध्यम से मिला यह सहयोग काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उद्योग और नगर निगम की साझेदारी से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।”

— दीपक बाली, महापौर, काशीपुर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad