लालकुआं: सेना में भर्ती न होने से डिप्रेशन में था मेधावी छात्र, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के जग्गी गाँव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय मेधावी छात्र करन कांडपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कई बार कोशिश करने के बाद भी सफलता न मिलने से वह डिप्रेशन में था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

सेना में जाने का जुनून, असफलता के चलते हुआ डिप्रेशन

 

पूर्व सैनिक नवीन चंद्र कांडपाल के पुत्र करन ने इसी साल बीएससी की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की थी। उनके प्राध्यापकों ने बताया कि करन बेहद ही शांत और खुशमिजाज छात्र था, जो हमेशा से भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित रहता था। कई बार भर्ती में जाने के बाद भी सफलता न मिलने के कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। कॉलेज प्रबंधन ने भी उसकी काउंसलिंग की थी, लेकिन वह इस बार बीएससी पास करने के बाद कॉलेज नहीं आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

संदिग्ध परिस्थितियों में निधन

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक डिप्रेशन के चलते करन ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बीते दोपहर अचानक उसके पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। करन के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad