पंत जयंती पर गूंजा विकास का संदेश, महापौर बोले—पंत जी के आदर्शों से लें प्रेरणा

खबर शेयर करें -

पंत पार्क में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती, प्रतिभाओं का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

राजू अनेजा,काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों का रंग देखने को मिला। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पंत जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच पर मौजूद मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के दूसरे गृह मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। भारतीय संविधान में हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने तथा जमींदारी प्रथा समाप्त कराने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में भी पंत जी ने उल्लेखनीय कार्य किए।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच भारी सुरक्षा चूक: पिस्टल लेकर परिसर में घुसा बाहरी युवक, छात्रों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया

महापौर ने कहा कि पंत जी के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके विचारों को केवल जयंती समारोह तक सीमित रखने के बजाय जीवन में उतारने की जरूरत है। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।

काशीपुर के विकास को लेकर सीएम धामी का जताया आभार

महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। काशीपुर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 602 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की सड़कों के विकास, पार्कों के सौंदर्यीकरण, नालों के निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता की ओर से वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा: लालकुआं पुलिस के रवैये के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे प्रधान, पांच पड़ोसियों पर केस

सामाजिक सेवा के लिए डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय सम्मानित

कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली एवं समिति के पदाधिकारियों ने मंच पर सम्मानित किया।

वहीं ख्वाहिश एनजीओ के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्किन कैंप भी लगाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, राजीव घई, अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, ऊषा चौधरी, अल्का पाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर शालिनी मेहरोत्रा, प्रियंका अग्रवाल, अभिषेक गोयल, हरिश कुमार सिंह एडवोकेट, बबलू यादव, सतपाल यादव, आशीष गोयल, डॉ. एमएस रावत, पंडित विकास चंद्र मंडवाल, विनोद मेहरोत्रा, संत कुमार, विदु शेखर शर्मा एडवोकेट, अमरनाथ यादव, जितेंद्र सरस्वती, आकाश कुमार एडवोकेट, एसएस राय, जेपी यादव, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद तोमर, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीव कचौरिया, आयुषी नागर, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट, राजू छीना, गीता चौहान, डॉ. एम. राहुल, वैष्णवी, डॉ. ईश मेहरोत्रा, कर्नल सुनील कुमार, शेष कुमार सितारा, डॉ. असीम मेहरोत्रा, मनोज कौशिक, जगमोहन बंटी, सुरेश कुमार शर्मा, महेंद्र बेदी, मनोज डोडियाल, मुशर्रफ हुसैन, पार्षद मोनिश आशी, प्रियांशु बंसल, आशीष गुप्ता एवं सौरभ अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जय अरिहंत संस्थान में बीएड प्रवेश फिलहाल स्थगित: कॉलेज प्रशासन ने बिचौलियों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की दी सलाह

कार्यक्रम का संचालन साबिर हुसैन एवं चंद्र भूषण डोभाल ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों का आभार जताया।

स्वच्छता का लिया संकल्प, राष्ट्रगान से हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नगर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad