कैंची धाम के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दूध की पिकअप; हादसे में 3 लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -
नैनीताल/भवाली। सरोवर नगरी नैनीताल के कैंची धाम क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। लालकुआं से दूध की सप्लाई लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा देर रात लगभग 2:00 बजे का बताया जा रहा है। वाहन गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित रेस्क्यू चलाकर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
SDRF और पुलिस का देर रात रेस्क्यू; भवाली अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ (SDRF) की टीम पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घुप अंधेरे और गहरी खाई की चुनौतियों के बीच जवानों ने टॉर्च और रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप (वाहन संख्या UK04 CC 3465) से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
10 वर्षीय मासूम समेत 3 घायल; प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान 33 वर्षीय अंकित सिंह, बॉबी और 10 वर्षीय मासूम मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है। भवाली अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (हल्द्वानी) रेफर कर दिया है। पुलिस और राहत टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्राथमिक तौर पर हादसा देर रात में चालक की झपकी लगने या अनियंत्रित वाहन होने के कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव के आंदोलन के बीच मना मोहन बिष्ट का जन्मदिन, क्षेत्रवासियों ने मांगा ‘राजस्व गांव’ का रिटर्न गिफ्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के विरोध में हरदा की यात्रा, लेकिन संगठन की दूरी ने उठाए सवाल ! अब 2027 से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को साथ रखने की चुनौती