मंत्री रेखा आर्या ने लालकुआं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, गौला नदी के कटाव पर स्थाई समाधान का आश्वासन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: उत्तराखंड की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश और गौला नदी के बढ़ते जलस्तर से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।


 

भूकटाव से परेशान ग्रामीणों को मिला आश्वासन

 

मंत्री रेखा आर्या बिंदुखत्ता के इंद्रानगर क्षेत्र पहुँची, जहाँ ग्रामीणों ने उन्हें गौला नदी के हर साल हो रहे भूकटाव से फसलों और घरों को हो रहे नुकसान की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि ब्रिडकुल के माध्यम से एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि फिलहाल भूकटाव को रोकने के लिए 38 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

 

अधिकारियों को दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नुकसान का त्वरित आकलन करें और जरूरी कदम उठाएँ। उन्होंने सिंचाई विभाग, वन विभाग और ब्रिडकुल को मिलकर गौला नदी के कटाव को रोकने के लिए जल्द से जल्द बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरा करने के लिए एक स्थाई योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बना उपद्रव का अखाड़ा: जगदंबा नगर में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 5 घायल, कई दुकानों में तोड़फोड़

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें