दो मासूमों की मौत से टूटे परिवार के बीच पहुंचे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, बेसुध मां को दिलाई तत्काल चिकित्सकीय सहायता

खबर शेयर करें -

परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

राजू अनेजा,काशीपुर। महादेव नगर (पक्का कोट) में पानी में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत के बाद विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वे और उनका पूरा परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

मृत बच्चों की मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहद चिंताजनक देख विधायक चीमा ने तत्काल चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था कराई। उन्होंने डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था भी कराई।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और इसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वह हरसंभव सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने दिवंगत मासूमों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad