‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की ऐतिहासिक तिथि पर उत्तराखंड आ रहे खड़गे: हल्द्वानी की जनसभा को लेकर लालकुआं कांग्रेस में उत्साह, मोहन कुड़ाई ने की पहुंचने की अपील

खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी उत्तराखंड आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को खड़गे संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता के जुटने की संभावना है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई ने इस जनसभा को उत्तराखंड की राजनीति के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हल्द्वानी पहुंचकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाएंगे। मोहन कुड़ाई ने सभी कांग्रेसजनों और स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा का बड़ा कदम: प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान, 178 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बताते चले कि 8 अगस्त की तिथि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व रखती है; इसी दिन वर्ष 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने “भारत छोड़ो आंदोलन” का आह्वान कर देश को क्रांति का नया संदेश दिया था। अब उसी ऐतिहासिक दिन कांग्रेस अध्यक्ष उत्तराखंड की धरती से जनता के बीच पार्टी की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर अपना संदेश रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें