मां ने बेटे को रात के समय AC बंद करने के लिए कहा, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली: उत्तरी जिले में मंगलवार को एक युवक ने अपनी मां की डंडे से पीट कर हत्या कर दी. युवक की मां ने उसे रात में AC बंद करने के लिए कहा था, जिस पर गुस्साए बेटे ने अपनी मां की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. सब्जी मंडी थाने की पुलिस आरोपी की बहन ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस टीम ने वारदात के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि आरोपी का नाम दीपक (29) है. वह अपनी मां इंदु देवी (58) के साथ शेरा कोठी स्तिथ सब्जी मंडी इलाके के एक मकान में रहता था. दीपक की 12वीं तक की पढ़ाई हरिद्वार स्थित गुरुकुल से हुई थी. बाद में उसकी संगत खराब हो गई और वह शराब का आदि हो गया. वह बचपन से ही गुस्सैल स्वभाव का था.

यह भी पढ़ें 👉  भांग की खेती पर पुलिस का पहला मुकदमा; ग्रामीणों में पारंपरिक खानपान को लेकर बढ़ी चिंता

पुलिस को बहन ने बताया कि दीपक बचपन से ही लड़ाई झगड़ा करता था और घर में अपनी मां, भाई- बहन सभी की पिटाई करता था. और उन्हें रोते हुए देख कर खुश होता था. दोनों भाइयों के बीच घर में हुए झगड़े में उसके भाई के चेहरे पर चोट आई और उसका चेहरा टेढ़ा हो गया. कुछ समय पहले बड़े भाई की मौत हो गई. दीपक ने कुछ साल पहले ही लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने भी उसको छोड़ दिया.

दीपक शराब के नशे में दिन भर धुत रहता था. घर में सभी लोग उससे तंग आ चुके थे. दीपक की माँ बचपन में उसकी गलतियों को छिपाती थी. जानकारी के अनुसार दीपक ने 22 जुलाई को भी अपनी मां की पिटाई की थी, जिससे बचने के लिए मां ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी थी.

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपक ने अपना अपराध कबूल किया. उसने बताया कि उसको विलासिता पूर्ण जिंदगी जीने के लिए मां ने बुराड़ी स्थित अपनी जमीन बेच दीथी. आरोपी अब इस मकान को भी बेचना चाहता था, जिसका मां विरोध कर रही थी. इस बात को लेकर दीपक ने अपनी मां की पिटाई कर दी. दीपक सोमवार की रात भी शराब पीकर घर आया और मां की बुरी तरह से पिटाई की.

इसी बीच नांगलोई स्थित ससुराल से आरोपी की बहन चारु ने मां से वीडियो कॉल कर बात की. मां ने उससे पिटाई की शिकायत की तो दीपक अपनी मां से नाराज होकर सोने चला गया. रात 1 बजे जब मां ने दीपक से ऐसी बंद करने के लिए कहा, वह फिर नाराज हो गया और उसने टीवी की आवाज तेज कर अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

जानकारी होने पर उसकी दोनों बहने मां के पास आईं तो देखा कि दीपक खून से लथपथ लथपथ मां के शव के साथ सोया हुआ है. बहनों को देखकर वह भागने लगा. बहनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक आरोपी दीपक भाग चुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कई जगहों पर आरोपी की तलाश की. वारदात के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को घर की सीढ़ियों के नीचे चारपाई पर सोते हुए गिरफ्तार कर लिया.