रानीखेत के बसई गांव में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, आपसी विवाद में सिर पर वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -
रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत बसई गांव में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव की 66 वर्षीय तुलसी देवी का गांव के ही रहने वाले राजेश सिंह (पुत्र दौलत सिंह) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके राजेश सिंह ने पास में रखा धारदार हथियार (दाव/दतोइया) उठाकर तुलसी देवी के सिर पर दे मारा।
सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान तुलसी देवी को ग्रामीण अफरा-तफरी के बीच तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला द्वारा की गई गाली-गलौज से तैश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपने के बाद कोसी नदी से पुलिस ने दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  फांसी की सजा से बाल-बाल बचे सुरेंद्र कोली का फांसी के फंदे से ही हुआ अंत, दुकान में लटकता मिला शव