नैनीताल: ‘गायब’ हुए जिला पंचायत सदस्य मीडिया के सामने आए, बीजेपी ने किया स्वागत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण मामले में एक नया मोड़ आया है। 14 अगस्त को चुनाव के दिन गायब हुए सभी पांचों जिला पंचायत सदस्य आज मीडिया के सामने आए, जहाँ बीजेपी ने उनका स्वागत किया।


 

कांग्रेस के आरोपों का खंडन

 

गायब हुए सदस्यों में से एक तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वे सभी पिछले दस सालों से बीजेपी से जुड़े हैं और आगे भी उसी के साथ रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस के अपहरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे न तो कभी कांग्रेस के साथ थे और न ही उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू: १६ से २३ सितंबर तक सजेगा भव्य मंच, इस बार डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

शर्मा ने बताया कि वे सभी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, लेकिन जब उनकी उम्मीदवार पुष्पा नेगी ने 11 अगस्त को कांग्रेस ज्वाइन कर ली, तो उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने बीजेपी का रुख किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मंगल पड़ाव का बदलेगा स्वरूप: 90 करोड़ से बनेगा भव्य 4 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, मिलेंगी 212 आधुनिक दुकानें

 

चुनाव के दिन गायब होने का कारण बताया

 

जब उनसे चुनाव के दिन गायब होने के बारे में पूछा गया तो शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोग उन्हीं के अपने थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है, और वे मतदान के लिए गए थे, लेकिन वहाँ का माहौल खराब देखकर वे वापस आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपा चंदोला के जन्मदिन पर हल्दूचौड़ में सुबह ही उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने जताया जनता का आभार कहा— 'यह असीम स्नेह जनसेवा की प्रेरणा'

बता दें कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की दीपा दर्मवाल एक वोट से जीती हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट विजयी हुई हैं।

Ad