नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हार्ट अटैक से निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से पूरे मीडिया और प्रशासनिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अचानक निधन से पत्रकार साथियों ने एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील अधिकारी को खो दिया है, जो सदैव मीडियाकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे। समाचार संकलन से लेकर प्रशासनिक सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तक, उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी और उनके साथ आत्मीय व सहयोगात्मक संबंध बनाए रखे।
सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे जोशी, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जताई संवेदनाएं
गिरिजा शंकर जोशी के सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव को क्षेत्र के पत्रकार लंबे समय तक याद रखेंगे। उनका इस तरह असमय चले जाना पत्रकारिता और जनसंपर्क जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों और मीडियाकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में धूमधाम से मनाया गया प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी का जन्मदिन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा के क्षेत्र में धामी सरकार के प्रयासों को बाली ने सराहा, बोले—युवाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही सरकार