नैनीताल पंचायत चुनाव: एक प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट, बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें -

नैनीताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों में इस बार कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, लेकिन नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड की ग्रामसभा तिवारी गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहाँ ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी को मतगणना में सिर्फ एक वोट मिला, जिससे वह हंसी का पात्र बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

दो भाई आमने-सामने, एक को मिला सिर्फ अपना वोट

जानकारी के अनुसार, इस गांव में दो सगे भाई ग्राम प्रधान पद के लिए अलग-अलग टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद दोनों ने प्रचार भी किया, लेकिन जब मतगणना हुई तो एक भाई को केवल एक ही वोट मिला। ऐसा माना जा रहा है कि यह वोट उसने खुद को ही दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात पर पति को नशीला पदार्थ देकर लूटा, भागते समय महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जब यह नतीजा आया, तो लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह मामला गांव-गांव में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रत्याशी को इतना कम वोट मिला हो। यह घटना जहाँ एक तरफ चुनावी प्रक्रिया की अनोखी सच्चाई को दर्शाती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों के बीच हंसी-मजाक का भी कारण बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad